विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board Exam Dates 2027: इस वीक में आ जाएगी सीबीएसई बोर्ड 10th-12th डेटशीट! केवल 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:49 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा इस वीक में टाइम टेबल (CBSE 10th 12th Date Sheet 2027) जारी होने की उम्मीद है। PDF का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा।

CBSE Exam Date 2027: इस सप्ताह जारी हो सकता है टाइम टेबल।

CBSE Exam Date 2027: इस सप्ताह जारी हो सकता है टाइम टेबल।

HighLights

  1. सीबीएसई इस सप्ताह जारी कर सकता है सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी का टाइम टेबल।

  2. टाइम टेबल के पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए यह वीक निर्णायक साबित हो सकता है। पिछले साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं का फाइनल टाइम टेबल 30 अक्टूबर को जारी हुआ था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय देने के लिए इसी सप्ताह में डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में होगी उपलब्ध

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई द्वारा CBSE Date Sheet 2027 Class 10 & CBSE Date Sheet 2027 Class 12 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं का टाइम टेबल अलग अलग जारी होगा।

केवल 4 स्टेप्स में पूरा टाइम टेबल कर पाएंगे चेक

  1. सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा
  3. आपको जिस कक्षा (10th या 12th) का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  4. अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद आप इसमें विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

सैंपल पेपर हो चुके जारी

सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं के लिए सैंपल पेपर जारी किये जा चुके हैं। छात्र इससे परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते हैं और अपनी तैयारियों को भी परख सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर आगे की तैयारियां भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE Sample Paper 2027: सीबीएसई बोर्ड 10th-12th सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड