विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board Exam Dates 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं इस डेट से हो सकती हैं शुरू, टाइम टेबल कभी भी आने की उम्मीद

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:23 AM (IST)

सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2027 इस सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को फाइनल टाइम टेबल ...और पढ़ें

CBSE 10th and 12th board exams 2027

CBSE 10th and 12th board exams 2027

HighLights

  1. 15 फरवरी 2027 के आस-पास शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं।

  2. दोनों ही क्लास का टाइम टेबल इस वीक आने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा क्लास 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल इसी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल 30 अक्टूबर को सीबीएसई द्वारा फाइनल डेटशीट जारी की गई थी। अनुमान के अनुसार दोनों ही कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी 2027 के आस-पास शुरू हो सकते हैं। जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होकर मार्च 2027 तक वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से लेकर अप्रैल 2027 तक संपन्न होंगी।

प्रैक्टिकल एग्जाम कब होंगे?

सीबीएसई द्वारा बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी के स्टूडेंट्स के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। प्रैक्टिकल एग्जाम स्कूल स्तर पर होते हैं। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो जनवरी 2027 से लेकर फरवरी 2027 तक प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएंगी।

एग्जाम की तैयारियों के लिए सैंपल पेपर का करें उपयोग

सीबीएसई बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए नए सैंपल पेपर जारी किये जा चुके हैं। स्टूडेंट्स सैंपल पेपर से परीक्षा के पैटर्न को समझकर पेपर हल कर सकते हैं और अपनी तैयारियों को परख सकते हैं। इसके अलावा पेपर हल करके आप यह भी चेक कर सकते हैं कि प्रश्न पत्र टाइम से हल हो पा रहा है या नहीं। अगर पेपर टाइम से हल न हो तो उसके लिए अपने आप को और पुश करें और अच्छी तैयारी करके बेहतर अंक हासिल करें।

डेटशीट कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CBSE Date Sheet 2027 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी। इसमें सभी विषयों की परीक्षा तिथि के साथ उसकी टाइमिंग/ शिफ्ट की जानकारी भी दी जाएगी। आप टाइम टेबल आते ही नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके डेटशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

  • सीबीएसई टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा
  • आपको जिस कक्षा (10th या 12th) का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
  • इसके बाद आप विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- CBSE Sample Paper 2027: सीबीएसई बोर्ड 10th-12th सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड