विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exam Date Sheet 2023: सीआईएससीई के बाद अब सीबीएसई डेटशीट पर बड़ी अपडेट, जानें कब होगी रिलीज

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2022 02:09 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 02:18 PM (IST)

CBSE Board Exam Date Sheet 2023 पिछले ट्रेंड के अनुसार बोर्ड परीक्षा से 1.5 से 2 महीने पहले टाइम टेबल ...और पढ़ें

सीआईएससीई डेटशीट रिलीज होने के बाद अब सीबीएसई बोर्ड टाइमटेबल पर बड़ी अपडेट है।
सीआईएससीई डेटशीट रिलीज होने के बाद अब सीबीएसई बोर्ड टाइमटेबल पर बड़ी अपडेट है।

एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Exam Date Sheet 2023: सीआईएससीई डेटशीट रिलीज होने के बाद अब सीबीएसई बोर्ड टाइमटेबल पर बड़ी अपडेट है। उम्मीद जताई जा रही है कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब जल्द ही 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल रिलीज कर सकता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं का विषयवार शेड्यूल इसी महीने रिलीज हो सकता है। बोर्ड ने सत्र 2023 में होने वाली 10वीं, 12वीं की इन कक्षाओं के लिए फाइनल परीक्षा तिथि की घोषणा पहले ही कर दी है। यह 15 फरवरी से शुरू होगी।

पिछले ट्रेंड के अनुसार, बोर्ड परीक्षा से 1.5 से 2 महीने पहले टाइम टेबल की घोषणा करता है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही डेटशीट का ऐलान कर सकता है। डेटशीट रिलीज होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in पर लॉगइन करके अपलोड कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सर्दी वाले राज्यों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जा रही हैं और अन्य राज्यों के लिए यह 1 जनवरी, 2023 से शुरू हो सकती हैं।

सैंपल पेपर पहले ही रिलीज

सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के लिए सैंपल पेपर पहले ही रिलीज कर दिए हैं। स्टूडेंट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download CBSE Board Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई बोर्ड डेटाशीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीबीएसई बोर्ड डेटाशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in, cbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद, नए पेज पर, सीबीएसई कक्षा 10 डेटशीट या सीबीएसई कक्षा 12 डेटशीट पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल दिखाई देगी। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं की तिथि घोषित हो चुकी है। यह परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।