विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए ड्रेस कोड से लेकर अन्य डिटेल करें चेक, परीक्षाएं 17 से

Published: Sun, 15 Feb 2026 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2026 11:24 AM (IST)

सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10th 12th एग्जाम के लिए ड्रेस कोड एवं एग्जाम गाइडलाइंस जारी की गई हैं। नियम ...और पढ़ें

CBSE board exams 10th and 12th

CBSE board exams 10th and 12th

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी स्टार्ट।

  2. एग्जाम गाइडलाइंस एवं ड्रेस कोड की डिटेल यहां करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से स्टार्ट होने जा रहा है। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 46 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे। एग्जाम शुरू होने से पहले बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए ड्रेस कोड, एग्जाम गाइडलाइंस सहित अन्य डिटेल साझा की गई हैं। छात्र एग्जाम के लिए निर्धारित नियम यहां से चेक कर लें और उनका पालन करें। 

रेगुलर स्टूडेंट्स स्कूल ड्रेस में देंगे परीक्षा 

सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देने जा रहे रेगुलर मोड के छात्र परीक्षा केंद्र पर अपनी स्कूल ड्रेस में जाएं। यह नियम कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पर ही समान रूप से लागू रहेगा। 

प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए ये है ड्रेस कोड 

  1. सीबीएसई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक प्राइवेट स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए साधारण शर्ट, टीशर्ट और सादी पैंट, ट्राउजर पहनने की अनुमति दी गई है। 
  2. गर्ल्स स्टूडेंट्स को भारी ड्रेस, कढ़ाई या विभिन्न लेयरयुक्त कपड़े, इयरिंग, नोज पिन पायल, ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस जैसे गहने न पहनने को कहा गया है। 

एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर जाएं साथ 

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो सकते हैं। 

cbse board exam

परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग 

सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा जो 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित होगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा। टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10th 12th एग्जाम शेड्यूल यहां करें चेक