विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exam: प्राइवेट स्टूडेंट्स आज से भरें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फॉर्म, जानें लास्ट डेट सहित अन्य अपडेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 12 Sep 2023 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2023 10:32 AM (IST)

CBSE Board Exam 2024 सीबीएसई 2024 बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। हालांकि छात्र-छात्राओं को 12 ...और पढ़ें

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड से दसवीं और बारहवीं में पढ़ रहे प्रावइेट स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है।
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड से दसवीं और बारहवीं में पढ़ रहे प्रावइेट स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है।

HighLights

  1. 11 अक्टूबर है लास्ट डेट
  2. लेट फीस के साथ 19 तारीख तक भरें फॉर्म
  3. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक करें डिटेल

एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड से दसवीं और बारहवीं में पढ़ रहे प्रावइेट स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के निजी छात्रों के लिए आज से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज 12 सितंबर, 2023 से शुरू हो रही है। अब ऐसे में, प्राइवेट स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

सीबीएसई 2024 बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। हालांकि, छात्र-छात्राओं को 12 से 19 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने का मौका दिया जाएगा। लेट फीस के रूप में अतिरिक्त 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण विंडो 19 अक्टूबर, 2023 को बंद कर दी जाएगी। इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर डिटेल्ड में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। वहीं, निजी छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षा 2024 के साथ आयोजित की जाएगी। यह फरवरी से अप्रैल 2024 के बीच आमतौर पर आयोजित होती है। इस साल भी यह इसी दौरान होने के आसार है। 

CBSE Board Exam 2024: ये देनी होगी फीस

देश के छात्र-छात्राओं को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का शुल्क पांच विषयों के लिए 1, 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, नेपाल के स्टूडेंट्स के लिए 5 हजार रुपये की फीस देनी होगी। इसके अलावा, अन्य देश के स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बतौर प्राइवेट छात्र-छात्राओं के तौर पर शामिल होने के लिए 10 हजार रुपये फीस का भुगतान करना होगा। जारी नोटिफिकेशन में बोर्ड परीक्षा में फेल हुए हैं या फिर, जिनकी कंपार्टमेंट आई थी। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिसे स्टूडेंट्स पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।