Move to Jagran APP

CBSE Hindi Paper 2020: हिंदी में मिलेंगे अच्छे मार्क्स, अपनाएं ये टिप्स

CBSE Hindi Paper 2020 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। ये बेहद स्कोरिंग सब्जजेक्ट है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अच्छे मार्क्स पा सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 01:24 PM (IST)
CBSE Hindi Paper 2020: हिंदी में मिलेंगे अच्छे मार्क्स, अपनाएं ये टिप्स
CBSE Hindi Paper 2020: हिंदी में मिलेंगे अच्छे मार्क्स, अपनाएं ये टिप्स

CBSE Hindi Paper 2020: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। 29 फरवरी को 10वीं का हिंदी का पेपर है। इसके दो पेपर होते है। दोनों ही 80 मार्क्स के होते हैं। ये बेहद स्कोरिंग सब्जेक्ट है। लेकिन कई बार इसे आसान समझकर इस विषय को उतनी गंभीरता से नहीं लेते। इसकी वजह से कई बार ओवर ऑल रिजल्ट कम हो जाता है। इसलिए ऐसा आपके साथ न हो। हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।

loksabha election banner

- उत्तर लिखते समय हिंदी के नियमों का पालन जरूर करें। शब्दों के संकलन के साथ ही वाक्य संयोजन भी सही होना चाहिए। तभी उत्तर के पूरे नंबर मिलेंगे। इस दौरान मात्राओं का ध्यान जरूर रखें। अगर मात्राओं में कहीं कोई गड़बड़ी हो गई तो नंबर कट जाएंगे।

-हिंदी के पेपर में गद्यांश बहुत ही हाईस्कोरिंग कॉलम होता है। इसलिए कोशिश करें कि इसे पूरी सावधानी के साथ उदाहरणों के साथ लिखें।

- उत्तर लिखते समय ध्यान रखें कि बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर न लिखें। प्रश्न में पूछा गया सटीक और सरल जवाब लिखें।

-लॉन्ग प्रश्नों के उत्तर में छात्र-छात्राएं शब्दों की सीमा का ध्यान रखें। साथ ही उदाहरण जरूर लिखें। बड़े उत्तर में 4 से 5 बिंदुओं को अवश्य शामिल करेंग। बिंदु बनाकर उनका विस्तार से उल्लेख किया जा सकता है।

-सबसे अहम बात कि अब जब सिर्फ दो दिन रह गए एग्जाम में तो ये बात बिल्कुल ध्यान में रखें कि कुछ भी नया तो बिल्कुल भी नहीं पढ़ें। इससे आपकी पिछली मेहनत पर पानी फिर जाएगा। नया पढ़ने से आप पुराने पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इसलिए इससे बचें।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.