विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE क्लास 10th-12th प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आवेदन स्टार्ट, बिना लेट फीस इस डेट तक भर सकते हैं एग्जाम फॉर्म

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 06:30 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। स्टूडेंट्स 23 अक्टूबर तक बिना ...और पढ़ें

cbse private exam form 2027

cbse private exam form 2027

HighLights

  1. सीबीएसई ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए ओपन किया पोर्टल।

  2. 23 अक्टूबर तक बिना लेट फीस के भर सकते हैं एग्जाम फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट स्टूडेंट्स जो सीबीएसई बोर्ड 10th एवं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की सोच रहे उनके लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। ऐसे में छात्र ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय तिथियों के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। ध्यान रखें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड एग्जाम फॉर्म भरना अनिवार्य है।

फेल, कंपार्टमेंट/ESSENTIAL REPEAT वाले छात्र भी कर सकते हैं अप्लाई

ऐसे छात्र जो पिछले बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो गए थे या जिनके कम्पार्टमेंट, ESSENTIAL REPEAT आयी है वे भी बोर्ड का एग्जाम फॉर्म भरकर परीक्षा दे सकते हैं और परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट: 8 अक्टूबर 2026
  • बिना लेट फीस के साथ एग्जाम फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 23 अक्टूबर 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 से 30 अक्टूबर 2026

एप्लीकेशन फीस

सीबीएसई प्राइवेट एग्जाम फॉर्म भरने के लिए भारत के छात्रों को प्रति विषय के हिसाब से 320 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर छात्र नेपाल के हैं तो उन्हें 1100 रुपये प्रति विषय व इसके अलावा अन्य देशों के स्टूडेंट्स को 2200 रुपये प्रति सब्जेक्ट के हिसाब से भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 2000 रुपये अतिरिक्त शुल्क भुगतान करना होगा।

कहां कर सकते हैं अप्लाई

सीबीएसई की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार छात्र ऑफिशियल पोर्टल https://www.cbse.gov.in/newsite/private/index.htm! पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के साथ विषय के अनुसार निर्धारित फीस अवश्य जमा करें तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक