CBSE Admit Card 2026: सीबीएसई ग्रुप-ए, बी और सी टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से तुरंत करें डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से सीबीएसई ग्रुप-ए, बी और सी टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

CBSE Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
सीबीएसई ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
कुल 124 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सीबीएसई की ओर से 17 जनवरी को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। अब उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें
सीबीएसई की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'CBSE Group A, B, C Tier-I Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी टियर-1 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 जनवरी और 01 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के जरिये ग्रुप-ए, बी और सी के कुल 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 09.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही 01 फरवरी को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में सुबह 09.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
यह भी पढ़ें: अगर AI एमबीए स्किल्स को रिप्लेस कर सकता है, तो रिक्रूटर यहां 36+ LPA क्यों ऑफर कर रहे हैं?
