विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Admit Card 2026 Link: सीबीएसई ने 10वीं 12वीं प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड किये जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

Published: Sun, 18 Jan 2026 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2026 03:01 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई ने जारी किये एडमिट कार्ड।

  2. 17 फरवरी से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 10th एवं 12th क्लास के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 इन डेट्स में होगा संपन्न

सीबीएसई की ओर से सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक एवं सीनियर सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा।

एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • सीबीएसई प्राइवेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर प्राइवेट कैंडिडेट्स पर क्लिक करना होगा।
  • एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर, प्रिवियस ईयर रोल नंबर या नाम, पिता का नाम एवं माता का नाम दर्ज करके प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

CBSE Admit Card 2026 Direct Link

CBSE Admit Card 2026 download

सभी छात्र ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं जिससे कि आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10th 12th एग्जाम शेड्यूल में बदलाव, 3 मार्च की परीक्षा अब इस डेट में होगी संपन्न