विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE 12th History Paper Analysis 2020: हिस्ट्री पेपर को छात्रों ने माना एवरेज-डिफिकल्ट, जाने छात्रों की प्रतिक्रिया

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 04:01 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Mar 2020 04:27 PM (GMT+05:30)

CBSE 12th History Paper Analysis 2020 12वीं के हिस्ट्री पेपर को कई छात्रों ने डिफिकल्टी के लिहाज से औसत माना तो कई ऐसे छात्र भी रहे जिन्हें पेपर लेंदी लगा।

CBSE 12th History Paper Analysis 2020: हिस्ट्री पेपर को छात्रों ने माना एवरेज-डिफिकल्ट, जाने छात्रों की प्रतिक्रिया
CBSE 12th History Paper Analysis 2020: हिस्ट्री पेपर को छात्रों ने माना एवरेज-डिफिकल्ट, जाने छात्रों की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CBSE 12th History Paper Analysis 2020: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आज हिस्ट्री पेपर का आयोजन पूरे देश में और विदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सीबीएसआई हिस्ट्री परीक्षा 2020 में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के केंद्रों पर छात्रों की उपस्थित 98.33 फीसदी रही।

सीबीएसई द्वारा आज, मंगलवार को जारी ऑफिशियल अपडेट के अनुसार जिन छात्रों की अनुपस्थिति रही उनमें से अधिकतर प्राइवेट स्ट्रीम के छात्र थे।

बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे ऐसे छात्रों से संपर्क करने और आवश्यकता के अनुसार सहायता भी देने की बात ऑफिशियल अपडेट में की गयी है। इन कदमों का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराना है।

ये रही 12वीं कक्षा के हिस्ट्री पेपर को लेकर छात्रों की प्रतिक्रिया (CBSE 12th History Paper Analysis 2020)

12वीं कक्षा के हिस्ट्री के पेपर को कई छात्रों ने डिफिकल्टी के लिहाज से औसत दर्जे का माना। हालांकि, कई ऐसे छात्र भी रहे जिन्हें सीबीएसई 12वीं इतिहास का पेपर काफी लेंदी लगा।

सभी छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 हिस्ट्री के पेपर सभी प्रश्नों को सिलेबस ही से सम्बन्धित माना। कुछ छात्रों ने इस वर्ष के कुछ प्रश्नों पिछले वर्षों के प्रश्नों के समान ही पाया।

सीबीएसआई हिस्ट्री पेपर के पार्ट ए में 20 प्रश्न थे जबकि पार्ट बी में 4 प्रश्न, पार्ट सी तीन प्रश्न, पार्ट डी में तीन प्रश्न और पार्ट ई में एक प्रश्न था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।