विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 10th Result 2026: जल्द ही जारी होगा क्लास 10th का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Tue, 07 Apr 2026 04:02 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

CBSE 10th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा कक्षा दसवीं का रिजल्ट।

  2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को अब रिजल्ट का ब्रेसब्री से इंतजार है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 11 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों को सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र को परीक्षा में असफल माना जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी विषय में फेल हो जाते हैं या परीक्षा में अपने उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे छात्र सीबीएसई द्वारा दूसरे भाग की परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: PSEB 8th Result 2026: कभी भी आ सकता है पंजाब बोर्ड क्लास 8th रिजल्ट, यहां pseb.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड