CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट से जुड़े अहम सवालों के जवाब, परिणाम जल्द ही होने वाला है जारी
सीबीएसई द्वारा 10th क्लास का रिजल्ट 10 से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की पूरी उम्मीद है। परिणाम से ...और पढ़ें

CBSE Class 10 Result 2026
HighLights
सीबीएसई 10th रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी।
ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर किया जायेगा परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 10th बोर्ड परीक्षाओं में इस बार लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को अब नतीजे जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दसवीं कक्षा के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा जिसके चलते रिजल्ट जल्द जारी किये जायेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, सीबीएसई द्वारा अभी तक ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही समय एवं तिथि की जानकारी दी जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट से जुड़े अहम सवाल
रिजल्ट जारी होने के अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में बहुत से सवाल रहते हैं। आप यहां से ऐसे विभिन्न सवालों के जवाब जान सकते हैं।
इस बार जल्दी क्यों जारी हो रहा 10वीं का रिजल्ट?
सीबीएसई द्वारा इस वर्ष से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। 2nd फेज की परीक्षाएं मई में प्रस्तावित हैं। ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है।
क्या 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्दी होगी जारी?
नहीं, 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं अभी 11 अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद 20 दिन या उससे अधिक दिन कॉपियों की जांच एवं रिजल्ट तैयार करने में लगेंगे। ऐसे में सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जायेगा।
रिजल्ट कहां और कैसे जारी होगा?
सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। परिणाम जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in ओर एक्टिव कर दिया जहां से आप परिणाम की जांच कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए कौन से डिटेल दर्ज करनी होगी?
सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उसे चेक करने के लिए रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करना होगा।
वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट चेक करने का तरीका?
ऐसा देखा गया है कि रिजल्ट जारी होने पर अक्सर वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे समय में स्टूडेंट्स www.results.nic.in, डिजीलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in या एप एवं उमंग की वेबसाइट umang.gov.in या एप का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
क्या सीबीएसई का रिजल्ट कीपैड फोन से चेक किया जा सकेगा?
हां, अगर छात्रों या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वे कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें करके 7738299899 पर भेजना होगा।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स?
- CBSE 10th Result 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
क्या रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी?
नहीं, सीबीएसई द्वारा छात्रों में आपसी प्रतिस्पर्धा कम करने और उनके ऊपर से पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है।
