Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 2023 Datesheet Class 10th and 12th: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट PDF जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 07:01 AM (IST)

    CBSE Board Exam 2023 Datesheet केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वीरवार 29 दिसंबर 2022 को वर्ष 2022-23 की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षाओं हेतु डेटशीट जारी कर दी है। इसके मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी।

    Hero Image
    CBSE 2023 Board Exam Timetable: सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव है।

    एजुकेशन डेस्क। CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 PDF Released: 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टाइमटेबल 2023 को वीरवार, 29 दिसंबर 2022 को जारी किया गया। इसके साथ ही, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड से सम्बन्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे स्टूडेंट्स अपनी सम्बन्धित कक्षा के लिए सीबीएसई टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    यह भी पढ़ें - CBSE Exam 2023 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल, इंटर्नल एसेसमेंट और प्रोजेक्ट 2 जनवरी से, गाइडलाइंस जारी

    यह भी पढ़ें - CBSE Date Sheet 2023: दो पेपरों की डेट पर्याप्त गैप, जेईई मेन तारीखों का रखा गया ध्यान - सीबीएसई बोर्ड

    CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक और 12वीं की 5 अप्रैल तक

    सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 के मुताबिक सेकेंड्री (कक्षा 10) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक चलेंगी। सबसे पहले दिन पेंटिंग, राइ, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई के पेपर आयोजित किए जाएंगे और सबसे आखिर में 21 मार्च को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक का पेपर होगा। इसी प्रकार, सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगी। पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप का पेपर होगा और सबसे आखिर में साइक्लॉजी का पेपर आयोजित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - CBSE ने वर्ष 2023 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट की जारी, 15 फरवरी से होंगी आयोजित