CAT 2026 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए कल है आवेदन की लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई
कैट 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। ऐसे में अभी तक फॉर्म न भर पाने ...और पढ़ें

CAT 2026: कैट एग्जाम के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
कैट एग्जाम के ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।
29 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमबीए पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आईआईएम की ओर से कैट 2026 एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 15 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवार बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
CAT 2026 Eligibility: पात्रता और मापदंड
इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग से आने वाले छात्रों ने 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों ने स्नातक 45 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो। निर्धारित पर्सेंटेज के साथ प्रोफेशनल डिग्री (CA/ CS/ ICWA (CMA)/ Fellow of the Institute of Actuaries of India (FIAI)) पूरी की हो। बैचलर डिग्री के अंतिम साल में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है-
- कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अभ्यर्थी Registered Candidate Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरनी होगी।
- अब आपको निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट अवश्य निकाल लें।
आवेदन फीस
फॉर्म भरने के साथ सभी छात्रों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है। बिना फीस भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। एससी/ एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 1350 रुपये निर्धारित है वहीं अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 2700 रुपये जमा करना होगा।
परीक्षा इस डेट को होगी आयोजित
ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आईआईएम कैट एग्जाम का आयोजन 29 नवंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
