CAT 2026: बढ़ गई लास्ट डेट; कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए अब 22 सितंबर तक रहेगा रजिस्ट्रेशन का मौका
कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 सितंबर तक एक्सटेंड कर दी गई है। योग्य एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि ...और पढ़ें

CAT 2026 Last date extended
HighLights
कैट एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी।
एमबीए पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए 22 सितंबर तक आवेदन का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमबीए पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। आईआईएम की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब 22 सितंबर 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आईआईएम के एमबीए पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए योग्यता एवं मापदंड
कैट एग्जाम में भाग लेने के लिए जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग से आने वाले छात्रों ने 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों ने स्नातक 45 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो। निर्धारित पर्सेंटेज के साथ प्रोफेशनल डिग्री (CA/ CS/ ICWA (CMA)/ Fellow of the Institute of Actuaries of India (FIAI)) पूरी की हो। बैचलर डिग्री के अंतिम साल में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
आवेदन के साथ कैटेगरी वाइज शुल्क
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 2700 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग को एप्लीकेशन फीस 1350 रुपये भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं डायरेक्ट लिंक
- कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अभ्यर्थी Registered Candidate Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरनी होगी।
- अब आपको निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट अवश्य निकाल लें।
परीक्षा तिथि में नहीं हुआ बदलाव
आपको बता दें कि आईआईएम की ओर से कैट एग्जाम की केवल आवेदन तिथि को एक्सटेंड किया गया है। एग्जाम डेट में किसी बीच प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आईआईएम कैट एग्जाम का आयोजन 29 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।
