CA Inter Result 2026: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
आईसीएआई की ओर से CA Inter Result 2026 की घोषणा आज की जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

CA Inter Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आज जारी किया जा सकता है रिजल्ट।
01 से 12 सितंबर, 2026 के बीच हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 22 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार सिए इंटर सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे और CA Inter Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही (ICAI) की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
सीए इंटर सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CA Inter Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन वेबसाइट से कर सकेंगे रिजल्टच चेक
सीए इंटर परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- icai.nic.in
- icaiexam.icai.org
- icai.org
- caresults.icai.org
इस डेट पर हुई थी परीक्षा
आईसीएआई की ओर से सीए इंटर सितंबर सेशन की परीक्षा 01 सितंबर से लेकर 12 सितंबर, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। बता दें, ग्रुप-1 की परीक्षा 01, 03 और 06 सितंबर को और ग्रुप-2 की परीक्षा 08, 10 और 12 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई गई थी।
