विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CA Inter Result Sep 2026: सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया परीक्षा में टॉप

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:32 AM (IST)

आईसीएआई की ओर से सीए इंटर रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट पास पर्सेंटेज जारी कर दिया गया है। आप इस पेज से ...और पढ़ें

CA Intermediate toppers list 2026

CA Intermediate toppers list 2026

HighLights

  1. सीए इंटर रिजल्ट icai.nic.in पर घोषित।

  2. स्कोरकार्ड एवं टॉपर्स लिस्ट इस पेज से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। CA Intermediate पाठ्यक्रम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर घोषित हुआ है। परीक्षार्थी तुरंत ही लॉग इन डिटेल दर्ज कर सीधे नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी डायरेक्ट सोक्रेकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी

आईसीएआई की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षा में नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने 83.67% अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। आप नीचे टेबल से टॉप 3 स्टूडेंट्स के नाम के साथ ही अंक, प्रतिशत सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

रैंक नाम शहर रोल नंबर अंक पर्सेंटेज(%)
1 नील राजेश शाह मुंबई 149106 502 83.67%
2 चंदक साक्षी नासिक 208221 502 83.67%
3 श्रुति वी चेन्नई 131423 492 82.00%
3 प्रेम अग्रवाल सूरत 233554 490 81.67%

पास पर्सेंटेज

CA इंटरमीडिएट/ ग्रुप शामिल हुए उम्मीदवार पास हुए उम्मीदवार पास प्रतिशत
ग्रुप 1
100301
23210
23.14%
ग्रुप 2
68400
12938
18.92%
दोनों ग्रुप
38339
5066
13.21%

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • स्टेप 1: आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर जिस कोर्स का रिजल्ट चेक करना होगा उसके एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 CA Intermediate result 2026 Link

यह भी पढ़ें- CA Inter Result 2026 OUT: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link