विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CA Foundation Result 2023: चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन December परीक्षा परिणाम icai.nic.in पर घोषित, ऐसे करें चेक

Published: Wed, 07 Feb 2024 08:03 AM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2024 07:37 PM (IST)

जो स्टूडेंट्स ICAI द्वारा दिसंबर 2023 माह के दौरान आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे ...और पढ़ें

CA Foundation Result 2023 घोषित, यहां से चेक करें परिणाम।
CA Foundation Result 2023 घोषित, यहां से चेक करें परिणाम।

HighLights

  1. सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं के नतीजे घोषित।
  2. परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर विजिट करना होगा
  3. स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) द्वारा दिसंबर 2023 सत्र के लिए आयोजित सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं के नतीजों (CA Foundation Result 2023) की घोषणा आज यानी बुधवार, 7 फरवरी 2024 को कर दी गयी है। अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। 

CA Foundation Result 2023 Direct Link

CA Foundation Result 2023: कहां और कैसे देखें परिणाम?

ऐसे में जो स्टूडेंट्स ICAI द्वारा दिसंबर 2023 माह के दौरान आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम अब चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना परिणाम (CA Foundation Result 2023) देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर विजिट करना होगा और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स विभिन्न परिणाम लिंक में से फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिए गए कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और विभिन्न पेपरों के मार्क्स (Score Card) स्क्रीन पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - ICAI CA Foundation Result 2023-24: आज जारी हो सकता है चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

CA Foundation Result 2023: तुरंत चेक करें रिजल्ट

ICAI ने सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम (CA Foundation Result December 2023) 7 फरवरी 2024 की शाम को घोषित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें - ICAI CA Foundation Result 2023 OUT: सीए फाउंडेशन रिजल्ट हुआ घोषित, icai.nic.in पर एक्टिवेट हुआ लिंक