विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CA Toppers May 2023: अहमदाबाद के अक्षय सीए फाइनल और हैदराबाद के गोकुल हैं इंटर टॉपर, देखें AIR लिस्ट

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 05 Jul 2023 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2023 11:16 AM (IST)

CA Final Inter Toppers May 2023 List ICAI सीए फाइनल इंटर रिजल्ट मई 2023 को आज यानी बुधवार 5 जुलाई ...और पढ़ें

CA Final, Inter Toppers May 2023: ICAI सीए फाइनल और इंटर टॉपर्स लिस्ट जारी।
CA Final, Inter Toppers May 2023: ICAI सीए फाइनल और इंटर टॉपर्स लिस्ट जारी।

CA Final, Inter Toppers May 2023 List: आज यानी बुधवार, 5 जुलाई 2023 को ICAI सीए फाइनल, इंटर रिजल्ट मई 2023 की घोषणा कर दी गई है। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) द्वारा सीए फाइनल रिजल्ट 2023 और सीए इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा आज किए जाने की जानकारी औपचारिक तौर पर दी गई थी। आइसीएआइ सीए रिजल्ट 2023 के अंतर्गत फाइनल और इंटरमीडिएट की मई परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स (CA Toppers List 2023) भी जारी की गई। इस लिस्ट के मुताबिक अहमदाबाद के जैन अक्षय रमेश ने टॉप (AIR 1) किया है। उन्हें 800 में से 616 अंक (77 फीसदी) मिले। वहीं, इसके बाद दूसरे स्थान पर चेन्नई के कल्पेश जैन हैं जिन्हें 603 (75.38 फीसदी) अंक मिले और तीसरे स्थान पर नई दिल्ली के प्रखर वार्षनेय रहे, उन्हें 574 (71.75 फीसदी) अंक  मिले।

CA फाइनल टॉपर्स लिस्ट मई 2023

  • अहमदाबाद के जैन अक्षय रमेश - AIR 1 - 616/800 अंक (77 फीसदी)
  • चेन्नई के कल्पेश जैन - AIR 2 - 603/800 अंक (75.38 फीसदी) 
  • नई दिल्ली के प्रखर वार्षनेय रहे-  AIR 3 - 574 अंक (71.75 फीसदी) 

इसी प्रकार, बात करें सीए इंटर रिजल्ट मई 2023 की तो इस बार के नतीजों में हैदराबाद के वाई गोकुल साई श्रीकर 800 में से 688 (86 फीसदी) अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे। इसके बाद पटियाला के नूर सिंगला 682 (85.25 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और मुंबई की काव्या संदीप कोठारी 678 (84.75 फीसदी) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

CA इंटर टॉपर्स लिस्ट मई 2023

  • हैदराबाद के वाई गोकुल साई श्रीकर - AIR 1 - 688/800 अंक (86 फीसदी)
  • पटियाला के नूर सिंगला - AIR 2 - 682/800 अंक (85.25 फीसदी)
  • मुंबई की काव्या संदीप कोठारी - AIR 3 - 678/800 अंक (84.75 फीसदी)

यह भी पढ़ें - CA Result May 2023: घोषित हुए सीए फाइनल और इंटर मई परीक्षाओं के नतीजे, लिंक icai.nic.in पर

CA Toppers May 2023: पिछली बार सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट के AIR में थे ये स्टूडेंट्स

वहीं बात करें पिछली बार आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटर परीक्षाओं की तो नंवबर 2022 की परीक्षाओं में जिन स्टूडेंट्स ने टॉप 3 में जगह बनाई थी, उनके नाम निम्नलिखित हैं:-

सीए नवंबर 2022 फाइनल टॉपर्स लिस्ट

  • हर्ष चौधरी - AIR 1, 618 अंक
  • शिखा जैन - AIR 2, 617 अंक
  • राम्याश्री - AIR 2, 617 अंक
  • मानसी अग्रवाल - AIR 3, 613 अंक

सीए नवंबर 2022 इंटर टॉपर्स लिस्ट

  • दीक्षा गोयल - AIR 1, 693 अंक
  • तूलिका जालान - AIR 2, 677 अंक
  • सक्षम जैन - AIR 3, 672 अंक

यह भी पढ़ें - CA Exam Result 2023: आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, icai.org पर चेक कर सकेंगे नतीजे