Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSSC CGL Prelims 2022: करीब एक माह टली बिहार सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा, प्रिलिम्स अब 23 और 24 दिसंबर को

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 09:48 AM (IST)

    BSSC CGL Prelims 2022 बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती - सीजीएल परीक्षा के पहले चरण की तारीखें लगभग एक माह के लिए आगे बढ़ा दी हैं। आयोग अब इस परीक्षा का आयोजन 23 व 24 दिसंबर को करेगा।

    Hero Image
    बीएसएससी सीजीएल प्रिलिम्स 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आयोग वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर दो सप्ताह पहले एक्टिव कर सकता है।

    एजुकेशन डेस्क। BSSC CGL Prelims 2022: बिहार सीजीएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 को करीब एक माह के लिए टाल दिया गया है। आयोग द्वारा सोमवार, 14 नवंबर 2022 को जारी आवश्यक सूचना के मुताबिक बिहार सीजीएल परीक्षा 2022 का आयोजन अब 23 व 24 दिसंबर को किया जाएगा। आयोग ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि में संशोधन की जानकारी अपनी सूचना में दी है। इससे पहले, आयोग ने बीएसएससी सीजीएल प्रिलिम्स 2022 के लिए 26 व 27 नवंबर की तारीखें निर्धारित की थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सीजीएल प्रिलिम्स 2022 डेट नोटिस

    BSSC CGL Prelims 2022: कब जारी होगा बिहार सीजीएल एडमिट कार्ड?

    हालांकि, बिहार सीजीएल प्रिलिम्स 2022 में सम्मिलित होने के जरूरी प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तारीखों का ऐलान बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी सूचना में साझा नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को बीएसएससी सीजीएल प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने से सम्बन्धित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग द्वारा प्रवेश पत्र घोषित नई तारीख से दो सप्ताह पहले जारी कर सकता है।

    यह भी पढ़ें -Bihar DLRS Recruitment 2022: बिहार में 10 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन 16 नवंबर तक, देखें अधिसूचना व अप्लाई लिंक

    बता दें कि बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में न्यूनतम योग्यता स्नातक वाले 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एक ही चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 6 अप्रैल को जारी की कई थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हुई थी और अंतिम तिथि 15 मई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया था। इसके बाद, आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसकी तारीखें आयोग ने एक माह आगे बढ़ा दी हैं।

    यह भी पढ़ें - CSBC Recruitment 2022: बिहार में 689 मद्य निषेध सिपाही भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई