विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSEB STET 2026: बिहार एसटीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 सितंबर तक एक्सटेंड, संभावित एग्जाम डेट का भी हुआ एलान

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:51 PM (IST)

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक एक्सटेंड कर दी गई है। ...और पढ़ें

Bihar BSEB STET 2026 Exam Date

Bihar BSEB STET 2026 Exam Date

HighLights

  1. बिहार बोर्ड ने एसटीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट की एक्सटेंड।

  2. नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर तक आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एक बार फिर से ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 22 सितंबर 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) में भाग लेने की सोच रहे युवा जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

संभावित परीक्षा तिथि घोषित

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एसटीईटी एग्जाम के लिए डेट के लिए संभावित महीने की डिटेल साझा की गई है। X पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक एसटीईटी एग्जाम नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जायेगा।

आवेदन के लिए पेपर एवं कैटेगरी के अनुसार फीस

बिहार एसटीईटी एग्जाम में भाग लेने के लिए सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवार जो एक पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करें उन्हें 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1140 रुपये जमा करने होंगे। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

घर बैठे स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

बिहार एसटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन स्वयं ही किया जा सकता ही। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

  • बिहार एसटीईटी फॉर्म 2026 स्वयं ही भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर To register के आगे Click here पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद Already registered? To login के आगे Click here पर जाएं और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद पेपर एवं कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bihar STET 2026

फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

इस पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से स्नातक या पीजी डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड डिग्री/ एमएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड आदि उत्तीर्ण होना होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल से कम और अधिकतम आयु पुरुष अभ्यर्थियों की 37 साल और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक