विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSEB Sakshamta Pariksha New Answer Key 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Tue, 19 Mar 2024 01:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:25 PM (IST)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आंसर की जारी कर दी गयी ...और पढ़ें

BSEB Sakshamta Pariksha New Answer Key 2024 यहां से करें डाउनलोड।
BSEB Sakshamta Pariksha New Answer Key 2024 यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 आंसर की जारी।
  2. 21 मार्च 2024 तक दर्ज किया जा सकता है ऑब्जेक्शन।
  3. प्रति प्रश्न 50 रुपये भरना होगा शुल्क।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च 2024 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसमें से कुछ तिथियों के लिए आंसर की पहले जारी की गयी थी और आज यानी 19 मार्च 2024 को शेष विषयों के लिए भी आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लिया था वे ऑफिशियल वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भर सकते हैं।

21 मार्च तक दर्ज किया जा सकता है ऑब्जेक्शन

बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान अच्छे से कर लें और अगर इस दौरान वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन ऑनलाइन माध्यम से 21 मार्च 2024 तक दर्ज किया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • बिहार सक्षमता परीक्षा आंसर की डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम www.bsebsakshamta.com/login पर जाएं।
  • यहां आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं डेट ऑफ एग्जाम सेलेक्ट कर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसी प्रकार आप लॉग इन के माध्यम से उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

BSEB Sakshamta Pariksha New Answer Key 2024- डायरेक्ट लिंक

आपत्तियों के निराकरण के बाद घोषित होगा परिणाम

जिन उम्मीदवारों द्वारा आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज किया जायेगा उसका निराकरण विभाग की ओर से गठित टीम के द्वारा किया जाएगा। इसके निराकरण के बाद फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द, सोशल मीडिया पर फर्जी तारीख वायरल