Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Matric Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज या मंगलवार को? मैट्रिक परीक्षाफल पर अपडेट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 07:30 AM (IST)

    BSEB Matric Result 2023 Date Time बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा तिथि को लेकर प्राप्त सभी अपडेट में परीक्षाफल आज यानी सोमवार 27 मार्च को घोषित किए जाने की संभावना है। इंटर की तरह ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 डेट टाइम की घोषणा कुछ ही घंटे पहले करेगा।

    Hero Image
    BSEB Matric Result 2023 Date, Time: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में कुछ ही घंटे बाकी?

    एजुकेशन डेस्क। BSEB Matric Result 2023 Date, Time: अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का इंतजार राज्य के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने अभी तक बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट्स में बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार, 28 मार्च 2023 तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी सोमवार, 27 मार्च को ही घोषित करने की तैयारी कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Matric Result 2023 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल पर अपडेट

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 डेट पर आधिकारिक सूचना न होने से कक्षा 10 के छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया के माध्यम परिणाम की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कक्षा 12 परीक्षाफल को हाल ही में 21 मार्च को घोषित करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही इस माह के आखिर तक कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, बिहार बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी से प्राप्त अपडेट के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार मैट्रिक परीक्षाफल 31 मार्च से पहले घोषित किया जाना है। इनके अतिरिक्त बिहार बोर्ड के पूर्व के वर्षों के पैटर्न को देखें तो कक्षा 10 परीक्षाफल को 12वीं की नतीजों की घोषणा के 4-5 दिनों में की जा जाती रही है। ऐसे में तीनों ही अपडेट के मुताबिक माना जा रहा है कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा सोमवार, 27 मार्च को भी कर सकता है।

    BSEB Matric Result 2023 Date: कितने बजे घोषित होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल?

    इससे पहले, बिहार बोर्ड द्वारा इंटर और मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा आमतौर पर दोपहर 3 के बाद की जाती रही है, पूर्व आधिकारिक सूचना एक दिन पहले दी जाती रही थी। हालांकि, इस वर्ष बीएसईबी ने इंटर के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए, जिसके लिए बोर्ड ने 2.30 घंटे पहले यानि सुबह 11.30 बजे अपडेट जारी किया। ऐसे में इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा दोपहर 3 बजे के पहले हो सकती है और अपडेट भी परिणाम के दिन ही कुछ घंटे पहले जारी किया जा सकता है।