Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Inter Result 2023 Date: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं के 13 लाख स्टूडेंट्स के नतीजों पर अपडेट, जानें डेट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 08:03 AM (IST)

    BSEB Inter Result 2023 Date बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा इस सप्ताह के आखिर तक की जा सकती है।

    Hero Image
    BSEB Inter Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर देखें।

    एजुकेशन डेस्क। BSEB Inter Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board, BSEB) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के सभी वर्गों के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को 20 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा इस सप्ताह के आखिर तक या 18 मार्च 2023 तक भी किए जाने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Inter Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे इन वेबसाइट पर करें चेक

    बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के सभी स्ट्रीम के लिए नतीजों की घोषणा या इससे सम्बन्धित अपडेट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 के लिए छात्र-छात्राओं को इन वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। बोर्ड इन नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव करेगा, जिस पर क्लिक करके परीक्षार्थी नतीजों के पेज पर जा सकेंगे। फिर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक की मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2023: इस तारीख को घोषित होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम, लाखों छात्र चेक कर लें डेट

    बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी इंटर वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया था। इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 6.81 लाख छात्र और 6.36 लाख छात्राएं हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner