विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ जारी हुई टॉपर्स लिस्ट, शिवांकर कुमार ने किया टॉप

Published: Sun, 31 Mar 2024 10:57 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:11 PM (GMT+05:30)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ...और पढ़ें

Bihar Board 10th Topper List: यहां से प्राप्त करें टॉपर्स लिस्ट।
Bihar Board 10th Topper List: यहां से प्राप्त करें टॉपर्स लिस्ट।

HighLights

  1. बिहार बोर्ड रिजल्ट आज 1:30 बजे होगा घोषित।
  2. नतीजे जारी होने के साथ ही जारी होंगे टॉपर्स के नाम।
  3. पिछले वर्ष एमडी रुम्मन अशरफ ने किया है टॉप।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड की ओर से आज यानी 31 मार्च 2024 को मैट्रिकुलेशन बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही बिहार बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा में भाग लेने वाले 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

आपको बता दें कि परिणाम की घोषणा के साथ ही बोर्ड अध्यक्ष की ओर से बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। इस वर्ष शिवांकर कुमार ने 489 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है। 

टॉपर्स नाम

  • शिवांकर कुमार: 489 अंक
  • आदर्श कुमार: 488 अंक
  • आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पालक कुमारी, साजिया परवीन: 486 अंक
  • अजीत कुमार, राहुल कुमार: 485 अंक
  • हरेराम कुमार, सेजल कुमार: 484 अंक

पिछले वर्ष इन स्टूडेंट्स ने राज्य में किया था टॉप

वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड का रिजल्ट 81.04 फीसदी रहा था। जिसमें लड़कियों में बाजी मारी थी। टॉप 5 स्टूडेंट्स में से 4 स्थान लड़कियों ने हासिल किये थे। वर्ष के टॉप-10 स्टूडेंट्स की लिस्ट निम्नलिखित है-

  • एमडी रुम्मन अशरफ - 489 अंक
  • नम्रता कुमारी- 486 अंक
  • ज्ञानी अनुपमा - 486 अंक
  • संजू कुमारी - 484 3
  • भावना कुमारी-484 अंक
  • जयनंदन कुमार-484 अंक
  • स्नेहा कुमारी - 483 अंक
  • नेहा प्रवीन- 483 अंक
  • श्वेता कुमारी- 483 अंक
  • अमृता कुमारी- 483 अंक

आपको बता दें कि इस वर्ष जैसे ही बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी, तुरंत ही इस पेज पर लिस्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी। टॉपर्स के राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है

कहां से चेक कर सकेंगे नतीजे

रिजल्ट जारी होते ही लिंक BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org, results.biharboardonline.com पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

फेल छात्र न हों निराश

अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो वे निराश न हों, ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। छात्र इस परीक्षा में भाग लेकर मैट्रिक परीक्षा में पास हो सकते हैं, इससे आपका एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा।

यह भी पढ़ें- LIVE BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड वीं रिजल्ट आज 1:30 बजे होगा घोषित, काउंटडाउन शुरू- रिजल्ट जारी होने में कुछ घंटे शेष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।