विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSEB 12th 2026 Result: टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू, कभी भी जारी किया जा सकता है कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Published: Tue, 17 Mar 2026 09:35 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Mar 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

BSEB bihar 12th Result 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

BSEB bihar 12th Result 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. किसी समय भी जारी किया जा सकता है रिजल्ट।

  2. 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है, क्योंकि संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। ऐसे में जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board Inter Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

जो छात्र इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार

रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड के टॉपर्स को बिहार बोर्ड समिति की ओर से सम्मान दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स को लैपटॉप, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BPSSC SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम रिजल्ट जारी, Cut Off एवं Merit List यहां करें डाउनलोड