विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSSC SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम रिजल्ट जारी, Cut Off एवं Merit List यहां करें डाउनलोड

Published: Mon, 16 Mar 2026 02:52 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 16 Mar 2026 03:01 PM (GMT+05:30)

बीपीएसएसएससी की ओर से बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट एवं कटऑफ इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police SI Result 2026

Bihar Police SI Result 2026

HighLights

  1. बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रीलिम रिजल्ट जारी।

  2. परीक्षा 18 एवं 21 फरवरी को हुई थी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट (Bihar Police Daroga Result 2026) जारी कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर की गयी है। परीक्षार्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर के अनुसार परिणाम की जांच कर सकते हैं।

पदों के सापेक्ष 20 गुणा अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए हुआ चयन

बीपीएसएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 726231 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 696959 उम्मीदवारों की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। 29272 उम्मीदवारों को कदाचार एवं अन्य कारणों के चलते अयोग्य घोषित किया गया है। प्रीलिम एग्जाम में 1799 रिक्त पदों के सापेक्ष 20 गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माना गया है।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • बिहार एसआई मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • होम पेज पर Result-Ref.:Advt. No.-05/2025: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar पर क्लिक करें। 
  • अब मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 
  • इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 
  •  नीचे दिए डायरेक्ट PDF लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम चेक किया जा सकता है। 

BPSSC Bihar Police SI Result 2026 PDF Link

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही आयोग की ओर से कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। सभी कैटेगरी एवं महिलाओं का कटऑफ अलग अलग जारी हुआ है जो निम्नलिखित है-

BPSSC SI cutoff

आपको बता दें कि बीपीएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा 18 एवं 21 फरवरी 2026 को दोनों ही दिन 2-2 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से 4:30 तक थी। 

यह भी पढ़ें- MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब इस डेट तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका