MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब इस डेट तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका
एमपी वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक ...और पढ़ें

MPESB Vacancy 2026
HighLights
एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड।
30 अप्रैल तक रहेगा अब फॉर्म भरने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश तय तिथियों में फॉर्म भरने से चूक गए थे वे अब एक्सटेंड की गई तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें।
आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से MPESB ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।
संशोधित डेट्स
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 28 फरवरी 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म में संशोधन करने की लास्ट डेट | 30 अप्रैल 2026 |
भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड
- वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th उत्तीर्ण होना चाहिए।
- जेल सुपरिटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
- भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
- शैक्षिक योग्यता एवं आयु के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई भी होनी अनिवार्य है। शारीरिक मापदंड की जानकारी एवं अन्य विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क 250 रुपये जमा करना होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स
- भर्ती में आवेदन के लिए सर्वप्रथम esb.mp.gov.in पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल दर्ज करें और फॉर्म को पूरा करें।
- अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से वनरक्षक के लिए 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद, जेल प्रहरी के लिए 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद आरक्षित हैं।
