Move to Jagran APP

BSEB 10th Result 2022: बिहार 10वीं के नतीजे घोषित, फेल स्टूडेंट्स के पास हैं ये विकल्प

BSEB 10th Result 2022 बिहार शिक्षा मंत्री द्वारा बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 की औपचारिक तौर पर घोषणा हो जाने के बाद नतीजे और स्कोर चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर एक्टिव कर दिया गया। यदि छात्र फेल होते हैं तो उनके पास विभिन्न विकल्प होते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 31 Mar 2022 08:44 AM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2022 04:07 PM (IST)
बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 में फेल छात्र रिचेकिंग, रिवैल्यूएशन करा सकते हैं या पूरक परीक्षा दे सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSEB 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों में मैट्रिक कक्षा में पंजीकृत लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया था। देश में किसी भी बोर्ड के मुकाबले परीक्षाओं के सबसे पहले आयोजन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी सबसे पहले पूरा करते हुए बिहार बोर्ड के बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 31 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे राज्य शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा बोर्ड चेयरमैन आनंद किशोर एवं शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की उपस्थिति में कर दी गयी।

loksabha election banner

BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 1

BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 2

BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 3

यह भी पढ़ें - Bihar Board Matric Toppers 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 79.88 फीसदी पास, रामायणी राय ने किया टॉप, देखें लिस्ट

biharboardonline.com पर देखें बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022

स्टूडेंट्स अपना बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.com पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को रिजल्ट पेज पर भरकर सबमिट करना होगा। इसके अतिरिक्त, छात्र अपना बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर चेक कर सकते हैं।

बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 में फेल स्टूडेंट्स के लिए विकल्प

यदि कोई छात्र अपने बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 में बिहार बोर्ड द्वारा अनुत्तीर्ण घोषित जाता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स अपने विभिन्न विषयों, जिसे मार्क्स कम आए हैं, उसके लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच यानि रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राएं अपनी कॉपियों के फिर से मूल्यांकन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ यदि छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाते हैं और फेल घोषित किए जाते हैं, तो उनके पास बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने का भी अवसर होगा, जिसके लिए सूचना बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद जारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.