विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSE Odisha 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, ऐसे जानें ‘समेटिव एसेसमेंट’ के मार्क्स

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Thu, 19 Jan 2023 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2023 12:05 PM (IST)

BSE Odisha 10th Result 2023 ओडिशा बोर्ड ने वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित समेटिव ...और पढ़ें

BSE Odisha 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट।
BSE Odisha 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट।

एजुकेशन डेस्क। BSE Odisha 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड से इस साल 10वीं की परीक्षाएं दे रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, ओडिशा ने वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित समेटिव एसेसमेंट-1 के नतीजों की घोषणा कर दी है। ओडिशा बोर्ड ने परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए स्टूडेंट्स के मार्क्स देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseodisha.ac.in पर एक्टिव भी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 के समेटिव एसेसमेंट-1 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

BSE ओडिशा 10वीं समेटिव एसेसमेंट रिजल्ट 2023 लिंक

यह भी पढ़ें - SSC MTS 2022-23: एसएससी ने एमटीएस परीक्षा अधिसूचना जारी, 10वीं पास के लिए 11,409 सरकारी नौकरियां, आवेदन शुरू

BSE Odisha 10th Result 2023: इन स्टेप में देखें ओडिशा बोर्ड 10वीं ‘समेटिव एसेसमेंट’ मार्क्स

हालांकि, यदि स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देखना चाहते हैं वो ओडिशा बोर्ड के पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट पेज ओपेन होगा, जहां विभिन्न परीक्षाओं के नतीजों के लिंक में से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर या नाम भरकर सबमिट करें। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी सेव कर लें।

यह भी पढ़ें - MHA IB Recruitment 2023: खुफिया विभाग में 1675 पदों की भर्ती की अधिसूचना फिर से जारी, 21 जनवरी से करें अप्लाई

BSE Odisha 10th Result 2023: ऑनलाइन ही देखना होगा परिणाम

दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 10 समेटिव एसेसमेंट-1 के नतीजे देखने के लिए परिणाम को ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया हैं और छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से ही नतीजे और मार्क्स देखने होंगे।