BPSC TRE Bharti 2026: बिहार शिक्षक के 46595 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएसी टीआरई 4 भर्ती (BPSC TRE Vacancy 2026) के लिए कभी भी नोटिफिकेशन ...और पढ़ें

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026
HighLights
बिहार टीआरई 4 भर्ती के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।
नोटिफिकेशन कभी भी जारी होने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अधिसूचना आने के साथ ही भर्ती के लिए आवेदन भी स्टार्ट हो सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
OTR प्रक्रिया जारी
बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट bpsc-tre.com पर जाकर जल्द से जल्द ओटीआर कर लें। इससे आपको आवेदन शुरू पर फॉर्म भरने में कम समय लगेगा।
46 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 46595 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक विद्यालय) के लिए लगभग 10500 पद, कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय) के लिए करीब 9500 पद और कक्षा 9 से 12 (माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) के लिए लगभग 25000 पद आरक्षित हैं। पदों की विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा की जाएगी।
एग्जाम डेट पहले ही हो चुकी घोषित
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आयोग की ओर से एग्जाम डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद रिजल्ट नवंबर 2026 माह में घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। अंत में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
