विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC TRE 2 2023: बीपीएससी अध्यक्ष ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में की ये बड़ी घोषणा, करें चेक

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 25 Nov 2023 12:37 PM (IST)

BPSC TRE 2 Exam 2023 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अब जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। संभावना ...और पढ़ें

BPSC TRE 2 2023: बीपीएससी अध्यक्ष ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में अहम घोषणा की है।
BPSC TRE 2 2023: बीपीएससी अध्यक्ष ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में अहम घोषणा की है।

HighLights

  1. बिहार टीआरई 2 शेड्यूल 2023 में हुआ बदलाव
  2. 7 दिसंबर, 2023 से शुरू होगी परीक्षा
  3. जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE 2 Exam 2023: बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने एक अहम घोषणा की है। इसके अनुसार, सेकेंड फेज टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। ताजा टाइमटेबल के मुताबिक, 14,15 और 16 दिसंबर को निर्धारित बिहार TRE2.0 भर्ती परीक्षा अब 7,14 और 15 दिसंबर को कंडक्ट कराई जाएगी। अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी है। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। इस टाइमटेबल में बताया गया था कि एग्जाम 7 से 16 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगा। बता दें कि पहले दिन यानी कि 7 दिसंबर, 2023 को पिछड़ा वर्क एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वर्ग- 9- 10 और सेकेंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग- 6- 10 के लिए संगीत/ कला परीक्षा का आयोजन होना है।

BPSC TRE 2 Exam Admit Card 2023: प्रवेश पत्र जल्द ही किए जाएंगे रिलीज 

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अब जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में एग्जाम हॉल टिकट जारी कर दिए जाएं। हालांकि, अभी इस संबंध में आयोग की ओर कोई तारीख तो नहीं की गई है लेकिन परीक्षा 7 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है। इसलिए संभावना है कि एग्जाम एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

यह भी पढ़ें: BPSC TRE 2 Exam: बिहार सेकेंड फेज शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, पढ़ें किस दिन होगा कौन सा पेपर