BPSC Project Manager Exam Date 2026: बिहार परियोजना प्रबंधक भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट का जल्द होगा एलान
बीपीएससी द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।

BPSC Project Manager Exam Date 2026
HighLights
बिहार प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा पोस्टपोंड।
4 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। बीपीएससी द्वारा परीक्षा स्थगित होने की जानकारी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है।
नई एग्जाम डेट जल्द होगी घोषित
नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार आयोग की ओर से नई परीक्षा तिथि का एलान बाद में की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
कैसे होगा भर्ती के लिए चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग विषय से 70 अंकों के प्रश्न, समसामयिक घटनाएं-राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विषय से 40 अंकों के प्रश्न और मानसिक क्षमता जांच विषय से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी
परीक्षा के लिए बीपीएससी द्वारा एडमिट कार्ड कुछ दिन पूर्व जारी हो जायेंगे। हॉल टिकट नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकेगा-
- बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 9 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल/UR के लिए 3 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद, ईबीसी के लिए 1 पद, बीसी फीमेल के लिए 1 पद, एससी के लिए 3 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
