विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC Auditor Mains 2026: बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 16 नवंबर तक आवेदन करने का मौका

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:07 AM (IST)

बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Auditor Mains 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

BPSC Auditor Mains 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।

  2.  16 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से ऑडिटर मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार BPSC Auditor pre की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे BPSC Auditor Mains 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अक्तूबर से लेकर 16 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय से सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य हिंदी विषय से 100 अंकों के सवाल, सामान्य अध्ययन पेपर-1 विषये 300 अंकों के सवाल और सामान्य अध्ययन पेपर-2 विषय से 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, इस परीक्षा में वैकल्पिक विषय का पेपर भी होगा। वैकल्पिक पेपर वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित और सांख्यिकी विषयों के लिए आयोजित कराया जाएगा। उम्मीदवार इनमें से किसी भी एक विषय के लिए परीक्षा दे सकते हैं। वैकल्पिक पेपर 300 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

जल्द जारी होगी एग्जाम डेट

बीपीएससी की ओर से ऑडिटर मुख्य तिथि का एलान जल्द ही किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम डेट से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

कैसे करें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा में आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज BPSC Auditor Mains Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसे सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें- ISRO Answer Key 2026: इसरो में विभिन्न पदों के लिए रिवाइज्ड आंसर-की जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड, स्किल टेस्ट 1 नवंबर को