विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC ASO Mains Result 2026: बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 09:40 AM (IST)

बिहार BPSC ASO Mains 2026 Result का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC ASO Mains Result 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

BPSC ASO Mains Result 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. बीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट।

  2. पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ASO मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार BPSC ASO Mains 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर BPSC ASO Mains Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपबलब्ध है। उम्मीदवार रिजल्ट में अपने रोल नंबर के साथ नाम की भी जांच कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें BPSC ASO Mains Result

बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcements सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब Assistant Section Officer, BPSC Main Competitive Examination लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने उम्मीदवार हुए सफल

बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा में कुल 41 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यह परीक्षा 27 फरवरी, 2026 को आयोजित कराई गई थी। मुख्य परीक्षा में कुल 609 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

कटऑफ भी जारी

बीपीएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जनरल उम्मीदवारों की कटऑफ 115, जनरल महिला 105, ईडब्ल्यूएस, 108, ईडब्ल्यूएस महिला 103, एससी के लिए 102, एससी महिला के लिए 91, एसटी के लिए 104, ईबीसी और बीसी के लिए 113, बीसी महिला व बीसीएल के लिए 103, दिव्यांग (डीडी) के लिए 87, दिव्यांग एमडी के लिए 85 कटऑफ आरक्षित की गई है।

 

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका