BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
बीपीएससी ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: जल्द होगी परीक्षा।
HighLights
जारी हुआ एडमिट कार्ड।
परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए (BPSC AEDO 2026) के लिए अप्लाई किया था। वे उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदावरों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
BPSC AEDO Admit Card 2026: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
बीपीएसई की ओर से असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर BPSC AEDO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
बीपीएसई की ओर से असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21, अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता विषय से 300 अंकों के 300 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन तय समय से भी पहुंचने का प्रयास करें।
