अब कब होगी बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, जान लें संभावित डेट! 25 अक्टूबर को होने वाला एग्जाम स्थगित
बीपीएससी 72nd एग्जाम को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। अब नई परीक्षा तिथि की घोषणा नवंबर माह में की जा सकती है।

BPSC 72nd new exam date
HighLights
बीपीएससी जल्द घोषित करेंगे 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए डेट।
25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा हुई स्थगित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 72वीं प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। बीपीएससी द्वारा X पर जारी किये गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी। उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है।" इससे पहले एग्जाम 26 जुलाई को किया जाना था जिसे भी पोस्टपोंड किया गया था।
अब कब होगी परीक्षा?
बीपीएससी की ओर से जानकारी दी गई है कि "परीक्षा आयोजन की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।" हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर के पहले वीक में परीक्षा तिथि का एलान किया जा सकता है। एग्जाम नवंबर के अंत तक आयोजित होने की संभावना है।
एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी। उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है। परीक्षा आयोजन की नई तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। #BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #72thBPSC #72thCCE #BPSC72thExam #BPSC72thCCE
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) October 12, 2026
प्रीलिम एग्जाम पैटर्न
बीपीएससी प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए क्वालीफाई होंगे। मेंस में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेना होगा। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। जो उम्मीदवार इसमें जगह बनाएंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1186 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
