विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC 71st Admit Card 2025: बीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड, यहां bpsc.bihar.gov.in से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Fri, 05 Sep 2025 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2025 06:12 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 06 सितंबर ...और पढ़ें

BPSC 71st CCE Admit Card 2025: परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।
BPSC 71st CCE Admit Card 2025: परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।

HighLights

  1. बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
  2. इस दिन होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 06 सितंबर को जारी कर किए गए हैं। जो उम्मीदवार बेसब्री से BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, अब वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर BPSC 71st CCE Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्कीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 1264 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को बीपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं। साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें, अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Teacher Day Speech 2025: शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे दें बेहतरीन तरीके से स्पीच