Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 69th Prelims Result 2023 Out: हो गया बीपीएससी सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट का एलान, ये है जांचने का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 10:11 AM (IST)

    BPSC 69th Prelims Result 2023 Out बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 69वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इसकी जानकारी भी आधिकारिक वेसबाइट पर उपलब्ध होगी। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2023 को किया गया था।

    Hero Image
    BPSC 69th Prelims Result 2023 Out: हो गया बीपीएससी सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट का एलान,

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC 69th Prelims Result 2023 Out: लंबे इंतजार के बाद बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 69वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा परिणाम का आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in/ पर जारी किया गया है। आयोग ने चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर सहित विभिन्न परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीपीएससी ने नतीजों के साथ कट ऑफ अंक और योग्य उम्मीदवारों की संख्या सहित अन्य डिटेल्स भी जारी कर दी गई है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स की की मार्कशीट जल्द ही बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

    BPSC 69th Prelims Result 2023 Out: 30 सितंबर को हुई थी परीक्षा

    BPSC 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर, 2023 को किया गया था। एग्जाम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कराया गया था। परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी 6 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। वहीं, इस आपत्ति के आधार पर फाइनल आंसर-की 28 अक्टूबर को जारी की गई थी। अब परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बीपीएससी 69वीं सीसीई परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 475 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    BPSC 69th Prelims Result 2023 Out:बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट की ऐसे करें जांच

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद,

    होमपेज पर दिख रहे प्रारंभिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक खोलें। अब आपके सामने विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम के लिंक प्रदर्शित हो जाएंगे। अब पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना परिणाम जांचें।

    यह भी पढ़ें: BPSC 32 Judicial Main Exam: बिहार 32वीं न्यायिक सेवा मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा कौन सा पेपर