BOB LBO Admit Card 2026 Link: लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं जिसे वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

BOB LBO Call Letter 2026
HighLights
बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी आयोजित।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी, इस पेज से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर को करवाया जाना है जिसके लिए सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
रजिस्टर्ड ईमेल से भी कर सकते हैं डाउनलोड
जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। ईमेल में बैंक की ओर से भेजे गए लिंक पर क्लिक करें और लॉग इन डिटेल दर्ज करके डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बीओबी एलबीओ कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें।
- अब भर्ती से संबंधित लिंक और उसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम में करवाया जायेगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जायेगा वहीं गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
पेपर में अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न, बैंकिंग नॉलेज से 30, सामान्य / आर्थिक जागरूकता विषय से 30 और तार्किक क्षमता और संख्यात्मक योग्यता विषय से 30 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण लोकल लैंग्वेज टेस्ट/ ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम लिस्ट में जगह मिलेगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2482 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
