विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद LDC और DEO परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 10:51 AM (IST)

बिहार विधान परिषद की ओर से LDC और DEO परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Vidhan Parishad LDC/DEO Final Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Bihar Vidhan Parishad LDC/DEO Final Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1.  LDC और DEO परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद सचिवालय की ओर से LDC/DEO Final Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे बिहार विधान परिषद सचिवालय की ऑफिशियल वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ

एलडीसी और डीईओ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित सिटेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Bihar Vidhan Parishad LDC/DEO Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
 

कटऑफ भी जारी

बिहार विधान परिषद सचिवालय की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 35 रिक्त पदों में से कुल 33 उम्मीदवारों को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित किया गया है। इसके अलावा, लिपिक के 10 रिक्त पदों में से कुल 10 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से  घोषित किया गया है।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपने रोल नंबर की जांच के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट की जांच भी ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 1 क्लिक में करें डाउनलोड, परीक्षा 17 सितंबर को