Bihar STET Exam Date 2026: बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि में बदलाव, 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित; देखें नई डेट
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा एग्जाम डेट (Bihar STET Exam Date) में बदलाव किया गया है। अब 4 नवंबर की ...और पढ़ें

Bihar STET New Exam Date 2026
HighLights
बिहार बोर्ड ने 4 नवंबर को होने वाली एसटीईटी परीक्षा की स्थगित।
4 की जगह पर अब 21 नवंबर को आयोजित होगा एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) एग्जाम डेट में बदलाव किया गया है। बिहार बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए जानकारी दी है कि 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के दिन ही नवोदय विद्यालय समिति की परीक्षा भी आयोजित हो रही है। इसी को देखते हुए एसटीईटी एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है।
अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम
जिन भी उम्मीदवारों की बिहार एसटीईटी परीक्षा 4 नवंबर को आयोजित होने वाली थी उसे अब 21 नवंबर 2026 को संपन्न करवाया जायेगा। बाकी दिनों की परीक्षा तिथियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। अब एग्जाम 25 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर 2026 तक करवाया जायेगा।
एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर को होंगे उपलब्ध
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 4 नवंबर को होने वाली थी उनके लिए पहले जारी एडमिट कार्ड भी रद माने जायेंगे। परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।
एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स
बिहार एसटीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
