Bihar STET Admit Card 2026: कल जारी होगा बिहार एसटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, एग्जाम 25 अक्टूबर से स्टार्ट
बिहार STET Admit Card 2026 कल यानी 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar STET Exam Date 2026: एग्जाम 25 अक्टूबर से शुरू।
HighLights
कल जारी होंगे एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेल्क, नई दिल्ली। बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से Bihar STET Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक Bihar STET Exam Date 2026 के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 18 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Bihar STET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
25 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। परीक्षा का संचालन 20 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।
एसटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल किसी समय भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
