Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, BPSC TRE 4 में लेना है भाग तो तुरंत कर लें अप्लाई
बिहार एसटीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है। ऐसे में अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवार तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Bihar STET application form: जल्द करें अप्लाई
HighLights
बिहार एसटीईटी एग्जाम में लेना है भाग तो तुरंत कर लें अप्लाई।
आज के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2026) के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं जो BPSC TRE 4 भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
एसटीईटी एग्जाम में भाग लेने के लिए योग्यता एवं मापदंड
बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से स्नातक या पीजी डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड डिग्री/ एमएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड आदि उत्तीर्ण होना होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल से कम और अधिकतम आयु पुरुष अभ्यर्थियों की 37 साल और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन का तरीका
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-
- बिहार एसटीईटी फॉर्म 2026 स्वयं ही भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर To register के आगे Click here पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद Already registered? To login के आगे Click here पर जाएं और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद पेपर एवं कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
एप्लीकेशन फीस पेपर एवं वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करें उन्हें 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1140 रुपये जमा करने होंगे। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहार एसटीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
