Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड कल होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध, 30 सितंबर तक रहेगा सुधार का मौका
बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 25 से सितंबर से डाउनलोड किये जा सकते हैं। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 30 सितंबर तक उसमें सुधार का मौका रहेगा।

Bihar STET dummy admit card
HighLights
शिक्षक पात्रता परीक्षा डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर को डाउनलोड के लिए होंगे उपलब्ध।
30 सितंबर तक किया जा सकेंगे प्रवेश पत्र में संशोधन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए 22 सितंबर 2026 तक आवेदन लिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है अब उनके कल यानी 25 सितंबर को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जारी होंगे जहां से लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
30 सितंबर तक किया जा सकता है सुधार
बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अगर अभ्यर्थियों को इसमें कुछ गड़बड़ी लगती है तो वे 30 सितंबर 2026 तक उसमें संशोधन कर सकते हैं।
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाना होगा।
- यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
- अगर कोई त्रुटि है तो निर्धारित तिथि के अंदर उसमें संशोधन कर लें।
एग्जाम डेट
बिहार बोर्ड द्वारा एसटीईटी एग्जाम का आयोजन नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह से करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहार एसटीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
