Move to Jagran APP

Bihar Police Recruitment 2019: बिहार में बंपर भर्ती, 29 हजार पुलिस पदों पर भर्ती होगी

Bihar Police Recruitment 2019 डीजीपी ने कहा कि विभिन्न श्रेणी के 29 हजार 86 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें 4586 दारोगा के पद शामिल होंगे। जबकि 22500 सिपाही की बहाली भी होनी है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 11:55 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 11:55 AM (IST)
Bihar Police Recruitment 2019: बिहार में बंपर भर्ती, 29 हजार पुलिस पदों पर भर्ती होगी
Bihar Police Recruitment 2019: बिहार में बंपर भर्ती, 29 हजार पुलिस पदों पर भर्ती होगी

नई दिल्ली, जेएनएन। Bihar Police Recruitment 2019: आप अगर पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहारा मौका है। यह मौका बिहार पुलिस दे रही है। बिहार पुलिस हजारों पदों पर भर्तियां करने वाली है। बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्तियां की जाएगी, जिसका नोटिफिकेशन आने वाले दिनों में जारी होगा। इस बात का एलान बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने की। उन्हें फ्रेंस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार पुलिस भर्ती करने वाली है। ऐसा पहली बार होगा कि जब बिहार पुलिस इतनी बड़ी भर्ती करने वाली है। डीजीपी ने कहा कि विभिन्न श्रेणी के 29 हजार 86 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें 4586 दारोगा के पद शामिल होंगे। जबकि, 22500 सिपाही की बहाली भी होनी है। उन्होंने आगे कहा कि नियुक्तियां कई स्तरों पर पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

loksabha election banner

इससे पहले बिहार में इतने बड़े पैमाने पर भर्ती नहीं हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए डीजीपी ने बताया कि बिहार में कभी भी इतनी बड़ी संख्या में एक साथ नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ये भर्तियां दो चरण में होगी। सब-इंस्पेक्टर और कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केन्द्रीय चयन परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा।

इ सब-इंस्पेक्टर और उसके समकक्ष अन्य पदों पर भर्ती बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा की जाती है। वहीं, केन्द्रीय चयन परिषद द्वारा सिपाही के पद पर भर्ती की जिम्मेदारी है।

ऐसे में आप तैयारी शुरू कर सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है कि एग्जाम पैटर्न कैसा होगा। ऐसे में आप पुराने एग्जाम पैटर्न पर अभी तैयारी शुरू कर सकते हैं। इन परीक्षाओं में फिजिकल टेस्ट भी देना होगा। ऐसे में इसकी भी तैयारी भी करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.