विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Police Constable Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट कब हो सकता है जारी, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 10 Nov 2024 08:00 PM (IST)

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता ...और पढ़ें

Bihar Police Constable Result जल्द होगा घोषित।
Bihar Police Constable Result जल्द होगा घोषित।

HighLights

  1. बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द जारी होनी की उम्मीद ।
  2. नतीजों से पहले आ सकते है प्रोविजनल आंसर की।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। आपको बता दें सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से रिजल्ट इसी माह में जारी होने की संभावना है, हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि नतीजे ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप मांगी गई डिटेल दर्ज करके चेक कर पाएंगे।

रिजल्ट से पहले आ सकती है प्रोविजनल आंसर की

आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है। आंसर की माध्यम से अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। अगर वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो तय तिथि में आप उस पर ऑब्जेक्शन में दर्ज कर सकेंगे। अगर आपके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही पायी जाती है तो उसके लिए अंक प्रदान किया जाएगा।

फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और इसी को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नतीजे चेक कर पायेंगे-

  • CSBC Constable Result 2024 चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा या पीडीएफ ओपन करना होगा।
  • जिसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

जो अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे पीईटी एवं पीएसटी के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। पीईटी एवं पीएसटी के साथ ही अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को अंत चरण मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढ़ें- HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का एलान, 24 नवंबर तक आवेदन का मौका