Bihar Library Eligibility Test 2026: बिहार लाइब्रेरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
बिहार लाइब्रेरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Bihar Library Eligibility Test BLET 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
बिहार BLET परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (BLET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Bihar BLET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
बीएलईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से पुस्तकालय विज्ञान विषय से 100 अंकों के सवाल और सामान्य ज्ञान से 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 42.5 प्रतिशत, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा किया होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज निर्धारित है। जनरल, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 760 रुपये निर्धारित किया गया है।
