Bihar Librarian Vacancy 2026: कल है बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट, डायरेक्ट यहां से करें अप्लाई
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए कल फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। ऐसे में स्टूडेंट्स बिना देरी करते हुए ...और पढ़ें

Bihar Librarian Eligibility Test 2026
HighLights
बिहार एलईटी एग्जाम के लिए तुरंत कर लें ऑनलाइन आवेदन।
21 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लाइब्रेरियन भर्ती में शामिल होने की सोच रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राज्य में लाइब्रेरियन पदों पर चयन के लिए "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) में भाग लेना अनिवार्य है। ऐसे में जो युवा अभी तक बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं उनके पास कल तक का मौका है। उम्मीदवार बिना देरी करते हुए तुरंत ही रजिस्ट्रेशन करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल यानी 21 अक्टूबर के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
डायरेक्ट यहां से कर सकते हैं अप्लाई
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कहीं कैफे पर जाने की जरूरत नहीं है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं फॉर्म भरने की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। ऐसे में आप डायरेक्ट इसी पेज से फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने का तरीका
- बीएसईबी लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर पहले Register पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ के साथ ही अन्य डिटेल अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और उसके प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 960 रुपये वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग को 760 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता की पहले कर लें जांच
- उम्मीदवार का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों।
- एससी/ एसटी/ ईबीसी/ बीसी/ दिव्यांग/ महिला एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 5 प्रतिशत अंकों की छूट है।
- पुस्तकालय विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो।
- सभी वर्गों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट है।
- अधिकतम उम्र कैटेगरी के अनुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित है।
कब होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा डेट का एलान जल्द ही कर दिया जायेगा। इस एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। एग्जाम का माध्यम CBT होगा। एग्जाम में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है।
