विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Librarian Notification 2026: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से, सभी वर्गों को दी गई उम्र में 10 वर्ष की छूट

Published: Sun, 27 Sep 2026 05:10 PM (IST)

स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET 2026) के लिए 1 से 21 अक्टूबर तक आवेदन लिए जायेंगे। इस परीक्षा के लिए ...और पढ़ें

BSEB LET 2026: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से।

BSEB LET 2026: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से।

HighLights

  1. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए BSEB आयोजित करेगा परीक्षा।

  2. 1 से 21 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को एलान कर दिया गया है। X पर दी गई जानकारी के अनुसार इस पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे।

वेबसाइट लॉन्च, यहां से कर पाएंगे आवेदन

इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। बोर्ड की ओर से आवेदन के लिए वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। आवेदन स्टार्ट होते ही उम्मीदवार sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में दी गई 10 वर्ष की छूट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए योग्यता

  • लाइब्रेरियन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 45 फीसदी अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) से स्नातक किया हो।
  • आरक्षित वर्ग, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को 5% की छूट दी गई है अर्थात इस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों ने स्नातक 40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी का पात्रता परीक्षा पास होना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। नई नियमावली के तहत इस भर्ती की बहाली में अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • भर्ती में नए रूल के अनुसार कुल पदों में 35 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकते हैं।

एग्जाम डेट बाद में होगी घोषित

आपको बता दें कि BSEB की ओर से अभी तक इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन डेट्स का एलान किया गया है। परीक्षा तिथि का एलान नोटिफिकेशन जारी होने के साथ या उसके बाद किया जा सकता है।

पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा CBT माध्यम में होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 8वीं 10वीं-12वीं पास हो सकते हैं शामिल, 7500 पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई